
देहरादून: सड़क किनारे ऐसे हाल में मिली 12वीं की छात्रा की लाश, चचेरे भाई के साथ गई थी अस्पताल
AajTak
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव हरबर्टपुर में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला, सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे. परिजनों ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं.
उत्तराखंड में देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 18 साल की युवती का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका कक्षा 12 की छात्रा थी और बुधवार शाम से लापता थी. पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है और परिजनों की शिकायत के आधार पर युवती के चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है.
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हरबर्टपुर क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में युवती के सिर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.
चचेरे भाई पर हत्या का आरोप
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया. घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.
जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की. परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती की हत्या उसके चचेरे भाई ने की है. परिवार के अनुसार, बुधवार शाम युवती अपने चचेरे भाई के साथ अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थी. आरोपी चचेरा भाई विकासनगर क्षेत्र की बोक्सा बस्ती में रहता है और वह अपनी मोटरसाइकिल से युवती को लेकर गया था. इसके बाद युवती घर वापस नहीं लौटी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







