
Android यूजर्स सावधान! फोन में SMS स्कैम कर सकता है Wingo ऐप... गृह मंत्रालय का चला चाबुक
AajTak
भारत में Android फोन यूजर्स के लिए एक बड़ा साइबर अलर्ट जारी किया गया है. 'Wingo' नाम के ऐप के जरिए यूजर्स की जानकारी के बिना उनके मोबाइल का इस्तेमाल फर्जी SMS भेजने के लिए किया जा रहा था, जिस पर गृह मंत्रालय (MHA) ने अब डिजिटल स्ट्राइक की है.
भारतीय गृह मंत्रालय (MHA) के साइबर विंग I4C ने Android यूजर्स को निशाना बनाने वाले 'Wingo' ऐप नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यह ऐप यूजर्स के मोबाइल फोन का अनधिकृत इस्तेमाल कर उनकी जानकारी के बिना फर्जी और धोखाधड़ी वाले SMS भेज रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने Wingo ऐप के कमांड एंड कंट्रोल सर्वर को पूरी तरह जियो-ब्लॉक (Geo-block) कर दिया है.
इसके अलावा, इस फ्रॉड को बढ़ावा देने वाले 4 टेलीग्राम चैनलों को भी बंद कर दिया गया है, जिनसे करीब 1.53 लाख यूजर्स जुड़े हुए थे. इस नेटवर्क से संबंधित 53 से ज्यादा यूट्यूब वीडियो को भी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है.
साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों के मुताबिक, यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच चल रही है और गृह मंत्रालय ने सभी मोबाइल यूजर्स को ऐसे अनजान ऐप्स से सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है.
कैसे काम कर रहा था Wingo ऐप का जाल?
जांच में सामने आया है कि Wingo ऐप चोरी-छिपे यूजर्स के फोन का कंट्रोल हासिल कर लेता था. इसके बाद, यूजर को पता भी नहीं चलता था और उसके नंबर से दूसरे लोगों को संदिग्ध और फर्जी मैसेज भेजे जा रहे थे. यह न केवल यूजर की प्राइवेसी का उल्लंघन है, बल्कि इसके जरिए अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया जा रहा था. I4C ने इस नेटवर्क के तकनीकी ढांचे (Command & Control Server) को ब्लॉक कर इसके संचालन को ठप कर दिया है.
यह भी पढ़ें: Android Users पर हैकिंग का खतरा!

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









