
वायरल वीडियो, इंजेक्शन और मौत के बाद सुसाइड नोट... 25 साल की साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत का सच!
AajTak
राजस्थान की युवा साध्वी प्रेम बाईसा की जोधपुर में संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मौत से पहले उन्हें लगाया गया इंजेक्शन, 6 महीने पुराना वायरल वीडियो और मौत के 3 घंटे बाद पोस्ट हुआ उनका सुसाइड नोट... ये महज इत्तेफाक है या कोई साजिश? पढ़ें पूरी कहानी.
Jodhpur Sadhvi Mysterious Death: राजस्थान की जानी-मानी युवा साध्वी प्रेम बाईसा के कथावाचन और भजन के प्रोग्राम में अक्सर हजारों की भीड़ इकट्ठा होती थी. लेकिन बुधवार, 28 जनवरी की शाम एकाएक कुछ ऐसा हुआ कि महज 25 साल की साध्वी प्रेम बाईसा की जोधपुर में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई. अपनी मौत से कुछ देर पहले ही उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था और इसी के बाद उनकी तबीयत कुछ ऐसी बिगड़ी कि फिर वो रिकवर ही नहीं कर सकी. आश्रम से बीमार हालत में जब लोग साध्वी को लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी जान जा चुकी थी.
अब साध्वी प्रेम बाईसा की मौत सवालों के घेरे में है. शक जताया जा रहा है कि उनकी मौत सामान्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश है. और साध्वी की मौत को लेकर जताए जा रहे इस शक के पीछे मोटे तौर पर तीन वजहें हैं.
वजह नंबर 1 मौत के करीब 3 घंटे बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया उनका सुसाइड नोट.
वजह नंबर 2 करीब 6 महीने पहले सामने आया साध्वी का एक आपत्तिजनक वीडियो.
वजह नंबर 3 मौत से ठीक पहले साध्वी प्रेम बाईसा को लगाया गया रहस्यमयी इंजेक्शन.
फिलहाल, साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालत में हुई मौत पर जोधपुर की बोरानाडा पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन समझा जाता है कि उनकी मौत का राज़ इन्हीं 3 वजहों के इर्द-गिर्द कहीं छुपा है. तो भली चंगी साध्वी के महज दो दिन पहले मामूली रूप से बीमार पड़ने और फिर एक इंजेक्शन के बाद एकाएक उनकी मौत हो जाने के इस मामले का सच जानने के लिए आपको पूरे वाकये को सिलसिलेवार तरीके से समझने की दरकार है. जिसकी शुरुआत होती है, जुलाई 2025 से.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







