
विदेश से आई 26 साल की लड़की की गाड़ी रोककर 66 लाख ले गए नकली पुलिसवाले, बोले- लोकल थाने पहुंचो!
AajTak
दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में पुलिसकर्मी बनकर एक केन्याई महिला से 66 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने ठाणे से 48 वर्षीय सुरेश रंगनाथ चव्हाण को गिरफ्तार किया है. उसका एक साथी अभी फरार है. 21 जनवरी को एम. जी. रोड पर आरोपी ने अपने साथी के साथ महिला की टैक्सी रोककर जांच के बहाने 66.45 लाख रुपये से भरे बैग जब्त किए और पुलिस स्टेशन चलने का कहकर फरार हो गया.
दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में पुलिसकर्मी बनकर एक केन्याई महिला से 66 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने 48 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सुरेश रंगनाथ चव्हाण के रूप में हुई है, जिसे बुधवार को ठाणे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. उसका एक साथी अभी भी फरार है.
कैसे हुई ठगी?
यह घटना 21 जनवरी को एम. जी. रोड पर अलाना सेंटर बिल्डिंग के पास हुई. केन्या की नागरिक 26 वर्षीय सुमैया मोहम्मद अब्दी टैक्सी से यात्रा कर रही थीं, तभी खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो लोगों ने उनकी टैक्सी रोक ली. जांच के बहाने दोनों ने उनके दो बैग जब्त कर लिए, जिनमें 66.45 लाख रुपये नकद थे. इसके बाद दोनों ने महिला से आगे की इन्क्वायरी के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन चलने को कहा और मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए.
खंगाली गई 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज शिकायत दर्ज होने के बाद माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, जिनमें धारा 318(4) भी शामिल है, के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने तकनीकी निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई और 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चव्हाण को ठाणे के आज़ाद नगर से पकड़ा.
बरामद हुए ज्यादा रुपये
पुलिस ने आरोपी के पास से 79.35 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जो शिकायत में बताई गई रकम से ज्यादा हैं. एक अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पैसे किसी अन्य समान अपराध से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







