
कहीं अटेंडेंस रजिस्टर गड़बड़ तो कहीं लापरवाही... प्रवेश वर्मा ने कई अधिकारियों को किया सस्पेंड
AajTak
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने सार्वजनिक शिकायतों के निपटारे में लापरवाही के आरोपों पर राजेंद्र नगर, कन्हैया नगर और अशोक विहार के जोनल रेवेन्यू अधिकारियों और कन्हैया नगर के एक असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया. अचानक निरीक्षण में प्रशासनिक खामियां मिलने के बाद उन्होंने विभागीय कार्रवाई और प्रभावित जोनों में तत्काल नए अधिकारियों की तैनाती के आदेश दिए हैं.
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने गुरुवार को सार्वजनिक शिकायतों के निपटारे में देरी को लेकर राजेंद्र नगर, कन्हैया नगर और अशोक विहार के जोनल रेवेन्यू अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही कन्हैया नगर के असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर को भी सस्पेंड किया गया है.
यह कार्रवाई इन इलाकों में शिकायतों के समाधान में लापरवाही और देरी को लेकर मिली जन शिकायतों के बाद की गई. मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के इन जोन का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें अटेंडेंस रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर और कामकाज की प्रक्रिया में कई प्रशासनिक अनियमितताएं पाई गईं.
तत्काल नए अधिकारियों की तैनाती का आदेश
इसके बाद प्रवेश वर्मा ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए और प्रभावित जोन में तत्काल नए अधिकारियों की तैनाती का आदेश दिया. पिछले महीने दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा था कि मौजूदा दिल्ली सरकार पिछली आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान छोड़ी गई प्रदूषण और नागरिक समस्याओं से निपट रही है.
'समस्याएं रातोंरात पैदा नहीं हुईं'
उन्होंने कहा कि राजधानी की समस्याएं रातोंरात पैदा नहीं हुईं, बल्कि ये आम आदमी पार्टी के 11 साल के 'उपेक्षा' का नतीजा हैं. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वर्मा ने बताया कि पिछले एक दशक में कई अहम नागरिक और पर्यावरण से जुड़े काम पूरे होने चाहिए थे. इनमें कचरे के पहाड़ हटाना, फुटपाथ और पार्कों की मरम्मत, ई-कचरा प्रबंधन, यमुना की सफाई, नालों की देखरेख, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सड़कों की सफाई और इलेक्ट्रिक वाहन नीति को लागू करना शामिल है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







