
Raqesh Bapat संग कब शादी कर रही हैं Shamita Shetty? एक्ट्रेस ने बताया
AajTak
शमिता ने राकेश संग शादी की प्लानिंग और रिलेशनशिप पर खुलकर बात की. शमिता का कहना है कि वह लाइफ में सेटल डाउन होना चाहती हैं. काम करना चाहती हैं और बच्चे भी चाहती हैं.
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में शमिता शेट्टी ने राकेश बापट संग प्यार का इजहार खुलकर किया. एक्टर संग शमिता की मुलाकात 'बिग बॉस ओटीटी' के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने कुछ समय एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन शमिता 'बिग बॉस 15' में आ गईं. हालांकि, राकेश भी इस शो का हिस्सा रहे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने घर से बाहर आने का निर्णय लिया. हाल ही में हुई शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में राकेश बापट अपनी लेडी लव को किस करते भी नजर आए थे. इसके अलावा शमिता ने शो में यह इच्छा जाहिर की थी कि वह इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगी.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












