
Rapid Rail: आज से आम लोगों के लिए शुरू हुई नमो भारत, जानें रूट, किराया और हाई क्लास सुविधाएं
AajTak
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में चलने वाली रैपिड रेल पटरी पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. आज इस ट्रेन का पहला दिन है. इस ट्रेन के जरिए दिल्ली से मेरठ तक का सफर 1 घंटे में तय किया जा सकता है तो आइए जानते हैं कि इसका किराया कितना है? इसकी टिकट आपको कैसे मिलेगी और यात्रियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं होंगी.
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में देश की पहली रैपिड रेल पटरी पर दौड़नी शुरू हो गई है. आज इस ट्रेन के सफर का पहला दिन है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11:15 बजे इस ट्रेन का उद्घाटन किया था. 17 किलोमीटर लंबे पहले खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनें आज, 21 अक्टूबर सुबह 6 बजे से आम लोगों के लिए शुरू हो गई है, जो रात 11 बजे के बीच चालू रहेंगी. शुरुआत में ट्रेनें हर 15 मिनट में उपलब्ध होंगी, हालांकि भविष्य में आवश्यकता के आधार पर इसमें बदलाव हो सकते हैं. आइए जान लेते हैं कि इस रैपिड रेल का किराया कितना है, रूट क्या है और इसमें कितनी सुविधाएं हैं.
कहां से कहां तक चलेगी RapidX?
बात दें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 82 किमी लंबा है हालांकि अभी ट्रेन सिर्फ 17 किलोमीटर तक के रूट पर शुरू हुई है. गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदिनगर से होते हुए कम से कम 1 घंटे में यह दिल्ली से मेरठ तक का सफर तय कर लेगी. फिलहाल यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर के रूट पर ही चलेगी. यह इस ट्रेन का पहला चरण है जिसमें पहले साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन यानी कुल 5 स्टेशन बनाए गए हैं.
कितना होगा इस ट्रेन का किराया?
रैपिडएक्स के स्टेंडर्ड क्लास में किराया 20 रुपये से शुरू होगा. वहीं, प्रीमियम क्लास में यह टिकट 40 रुपये होगा. स्टेंडर्ड क्लास में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का किराया 50 रुपए जबकि प्रीमियम क्लास में इसी दूरी तक साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का किराया 100 रुपये होगा. एनसीआरटीसी ने कहा कि 90 सेमी से कम हाइट वाले बच्चे मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे और यात्री इसमें अपने साथ 25 किलो तक के सामान को साथ ले जा सकेंगे. इसकी टिकट आपको मेट्रो की तरह ही मिलेगी. यानी कि आप काउंटरों, टिकट वेंडिंग मशीनों से टिकट खरीद सकते हैं.
रैपिड रेल कितनी सुविधाजनक?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







