
Ranveer Singh रणवीर की जयेशभाई जोरदार देखने को नहीं मिल रहे दर्शक, पहले दिन पड़ी ठंडी! KRK ने दी जानकारी
AajTak
खबरों की मानें तो जयेशभाई जोरदार को लेकर दर्शकों में बज बहुत कम है. फिल्म के मॉर्निंग शो देखने के लिए जनता थिएटर में जा ही नहीं रही है. ऐसे में इसके कई शोज को कैंसिल कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर खास उत्साह नहीं देखने को मिल रहा. ऐसे में केआरके ने फिल्म की जबरदस्त बेइज्जती की है.
रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार के चर्चे लंबे समय से हो रहे थे. फिल्म का प्रमोशन करने में रणवीर और उनकी को-स्टार शालिनी पांडे ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. लेकिन फिर भी लगता है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने का उतना उत्साह नहीं है. जितना होने की उम्मीद की जा रही थी. जयेशभाई जोरदार की रिलीज काफी ठंडी हुई है. ऐसे में खुद को मूवी क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके ने रणवीर और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा पर तंज कसा दिया है.
केआरके ने की बेइज्जती
खबरों की मानें तो जयेशभाई जोरदार को लेकर दर्शकों में बज बहुत कम है. फिल्म के मॉर्निंग शो देखने के लिए जनता थिएटर में जा ही नहीं रही है. ऐसे में इसके कई शोज को कैंसिल कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर खास उत्साह नहीं देखने को मिल रहा. केआरके अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखते हैं और फिर अपना वर्डिक्ट सुनाते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने जयेशभाई जोरदार के साथ किया है.
अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'फिल्म जयेशभाई जोरदार को धरती हिला देने वाली 5 से 8 प्रतिशत मॉर्निंग शो में ओपनिंग मिली है. 30 प्रतिशत शोज कैंसिल हो गए हैं क्योंकि ऑडियंस नहीं है. रणवीर सिंह और आदित्य चोपड़ा को इतनी बड़ी सफलता के लिए बधाई.'
Film #JayeshbhaiJordaar has got earth shattering opening of 5-8% in the morning show. 30% shows are canceled because of no audience. Congrats to @RanveerOfficial and #AdiChopra for such a huge success.😁
Dear @MehraAmod you are a big drama. But let me tell you, 7people are too much in the show of #JayeshbhaiJordaar! 2 or 3 crazy people should be in the theatre to watch such a crap film of @RanveerOfficial. https://t.co/meO2JumJr7

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











