
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 19वां रोजा 9 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
ABP News
Ramadan 2026 19th Roza Sehri Iftar Time: रमजान का उन्नीसवां रोजा सोमवार 9 मार्च को है. इस्लाम के अनुसार 19वां रोजा मगफिरत के अशरे की अंतिम मंजिल है. रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी- इफ्तार का समय.
Ramadan 2026 19th Roza Sehri Iftar Time: रमजान के पाक महीने में मुसलमान हर रोज सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा यानी उपवास रखते हैं. रमजान रोजा, इबादत, संयम, दान और आत्मशुद्धि का प्रतीक है. रोजा रखने की शुरुआत सहरी से होती है और दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद शाम में इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है.
सहरी और इफ्तार
सुबह फज्र की अजान से पहले मुसलमान सेहरी करते हैं और पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर नियमों का पालन करते हैं. सहरी में किए गए भोजन से रोजेदारों को पूरे दिन ऊर्जा मिलती है. आमतौर सहरी में लोग हल्का लेकिन पौष्टिक भोजन जैसे रोटी, चावल, फल, दही, दूध, खजूर और पानी आदि लेते हैं.
सूर्यास्त के समय जब रोजा खोला जाता है तो उसे इफ्तार कहा जाता है. परंपरा के अनुसार रोजा खजूर और पानी से खोला जाता है, इसके बाद नमाज अदा की जाती है. इफ्तार में फल, पकौड़े, चाट, खजूर, जूस और कई तरह के पकवान भी शामिल होते हैं.













