
Ramadan 2024: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल समेत इन बड़े शहरों में 13 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है. रमजान का महीना नेमतों और बरकतों से भरपूर होता है. इस महीने मुस्लिम लोग सुबह सूर्योदय से पहले ही सेहरी खाकर रोजा (व्रत) रखते हैं जिसे शाम को इफ्तार के समय खोला जाता है.हर शहर में इफ्तार और सेहरी का समय अलग हो सकता है. जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, भोपाल और हैदराबाद समेत देश के 10 बड़े शहरों में रोजा इफ्तार का समय.
रमजान का पाक महीना 12 मार्च यानी मंगलवार से शुरू हो गया है. इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से रमजान का महीना नौंवा कहा गया है. यह महीना नेमतों और बरकतों से भरा हुआ है. इस महीने मुस्लिम लोग रोजा रखने के बाद भूख-प्यास में भी सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजे की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले ही सेहरी खाकर होती है और शाम को इफ्तार के समय रोजा खोल लिया जाता है. जिस दौरान रोजा होता है उस दौरान कुछ भी खाने या पीने की इजाजत नहीं होती है.
हर शहर में रोजा इफ्तार और सेहरी का समय हो सकता है. जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, भोपाल और हैदराबाद समेत देश के 10 बड़े शहरों में रोजा इफ्तार का समय.
दिल्ली- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजकर 14 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 31 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
मुंबई- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजकर 35 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 48 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
लखनऊ- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजे खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 16 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
पटना- सेहरी खाने का समय सुबह 4 बजकर 44 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 5 बजकर 58 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












