
Ramadan 2022 Sehri, Iftar Timings In India: कब शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना? जानें सहरी-इफ्तार का समय और नियम
AajTak
Ramadan 2022 Sehri, Iftar Timings In India: रमजान का पवित्र महीना शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है. इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. मुस्लिम कैलेंडर के मुताबिक नौवें महीने को पाक महीना माना जाता है. इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले अन्न और पानी ग्रहण नहीं करते.
Ramadan 2022 Timings In India: मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान (Ramadan 2022 ) का महीना काफी खास और पवित्र माना जाता है. इस पूरे महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं. रमजान को इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है. इस साल रमजान का महीना 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगा. वैसे, रमजान के महीने की शुरुआत चांद के दिखाई देने पर निर्भर करती है.
माना जाता है कि इसी महीने में पैगंबर मुहम्मद के सामने इस्लाम की पवित्र किताब का अनावरण हुआ था. इसके बाद से ही इस्लाम में इस महीने को पवित्र माना गया और रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई. दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस पवित्र महीने का इंतजार रहता है. रमजान के ठीक बाद ईद उल फितर आता है.
रमजान के दौरान, मुसलमानों से उम्मीद की जाती है कि वे अपने आध्यात्मिक स्तर को ऊंचा करें और ईश्वर के प्रति समर्पण का भाव रखें. ऐसे में रमजान के दौरान कुछ नियमों का पालन करना काफी जरूरी होता है. रमजान का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं तो आइए जानते हैं इस पवित्र महीने के बारे में सभी जरूरी बातें-
रमजान 2022 डेट (Ramadan 2022 Date)
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान का महीना पूरे एक माह का होता है. इस साल अगर रमजान का महीना 2 अप्रैल 2022 से शुरू होता है तो यह 1 मई 2022 को खत्म होगा. इसके अगले दिन ईद मनाई जाएगी. हालांकि, रमजान की डेट पूरी तरह से चांद पर निर्भर करती है. रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है.
रमजान और रोजा

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











