
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में हुई राम लला की प्राण प्रतिष्ठा! अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई समेत क्या कह रहा वर्ल्ड मीडिया?
AajTak
रामलला अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को संपन्न किया. राम मंदिर के इस भव्य उद्घाटन को देशभर में त्योहार की तरह मनाया जा रहा है. भारत की मीडिया की तरह ही यूएई, रूस, ब्रिटेन जैसे देशों की मीडिया की नजर भी इस पर बनी हुई है.
अयोध्या में बन रहे विशाल राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को पूरा किया जिसे लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है. भारत के लोग ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के बीच भी आज दीवाली जैसा जश्न देखने को मिल रहा है. विदेशी मीडिया में भी राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खूब चर्चा है.
अमेरिका की मीडिया ने क्या कहा?
अमेरिका के ब्रॉडकास्टर एनबीसी न्यूज ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में 'धार्मिक तनाव' का प्रतीक बन गया है. अयोध्या में बन रहा मंदिर राम का मंदिर है जो प्रमुख हिंदू देवता हैं. यह मंदिर 30 लाख आबादी वाले शहर अयोध्या की कायापलट कर उसे एक पर्यटक स्थल बनाने में अहम भूमिका बनाएगा.
एबीसी न्यूज ने लिखा कि बीजेपी दशकों से मंदिर बनाने की वकालत करती रही है और इसका उद्घाटन हिंदू बहुल भारत में मोदी की जीत के पक्ष में जाएगा.
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की तरह ही मॉरीशस जहां की आधी आबादी हिंदू हैं, वहां हिंदू सरकारी कर्मचारियों को दो घंटे की छुट्टी दी गई है ताकि वो प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को देख सकें.
अमेरिकी एनजीओ हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स' की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुनीता विश्वनाथ के हवाले से अमेरिकी ब्रॉडकास्टर ने लिखा कि उद्घाटन समारोह एक 'चुनावी हथकंडा' है और धर्म के नाम पर ऐसी चीजें नहीं की जानी चाहिए. हालांकि, हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स के ट्विटर अकाउंट को एक कानूनी शिकायत के बाद अक्टूबर महीने में भारत में सस्पेंड कर दिया गया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











