
Rakesh Sachan News: राकेश सचान पर दोषी करार होने पर फाइलें लेकर भागने का आरोप, देखें क्या दी सफाई?
AajTak
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. उनपर कानपुर की कोर्ट से मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आदेश की कॉपी लेकर भागने का आरोप लगा था. अब कोर्ट ने अवैध असलहा रखने के मामले में उन्हें एक साल की कारावास सजा सुनाई है. इसके साथ ही 1500 रुपए जुर्माना भी लगाया है. हालांकि, कोर्ट ने सचान को बांड पर जमानत भी दे दी है. अपने ऊपर लगे आरोप पर सचान ने कहा कि कागज कोई ले गया या नहीं, वो सीसीटीवी से पता चलेगा. तहरीर क्यों दी गई है, ये जांच का विषय है. 40 लोगों के अंदर आने की बात पर कहा कि मैं अकेले गया था..मेरे साथ मेरा पीएसओ था और वकील थे. कुल 3 लोग थे. बाकी सब बाहर थे. सुबह का मामला था और एक घंटे में वापस भी आ गए. देखें समर्थ श्रीवास्तव से सचान की बातचीत.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











