
Rajasthan weather: झालावाड़ में कड़ाके की ठंड, चूरू में सर्द हवा के चलते बेअसर रही धूप
AajTak
Rajasthan Weather: कोहरे और ठंड के चलते आज दिन भर यहां सूरज नहीं निकला है जिसके चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा. तेज सर्दी के कारण शहर का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. झालावाड़ में मौसम इतना ठंडा है कि लोगों को घरों में रहकर भी कंपकंपी छूट रही है.
Rajasthan Weather: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है जिसके चलते राजस्थान के झालावाड़ में शिमला और मनाली जैसे हालत बने हुए हैं. हिमाचल और कश्मीर में हुई बर्फबारी से झालावाड़ प्रभावित हुआ है. यहां पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और लोग शीतलहर के प्रभाव से परेशान हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











