
Rajasthan Voting Live Updates: राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने की वोटरों से रिकॉर्ड बनाने की अपील
AajTak
राजस्थान में 25 नवंबर शनिवार यानी आज चुनाव है. राजस्थान की सत्ता कौन संभालेगा, इसके लिए जनता का फैसला EVM में कैद हो जाएगा. यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं.
राजस्थान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. बीजेपी और कांग्रेस दोनों में कड़ा मुकाबला है और दोनों दलों के नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण इस क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया है. राजस्थान में कुल 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है. इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 मतदाता शामिल हैं, उनमें से 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









