
Rajasthan Royals के प्लेयर ने गले में ये क्या पहन रखा है? क्यों इस्तेमाल होता है Q Collar
AajTak
What is Q-Collar: क्रिकेट मैच में हम कई बार प्लेयर्स को नए गैजेट्स के साथ देखते हैं. इस बार IPL में राजस्थान रॉयल के टॉम कोहलर के गले में एक नया डिवाइस दिखा है. कोहलर पहले भी इस डिवाइस को पहनकर क्रिकेट मैच खेल चुके हैं. टॉम के गले में मौजूद ये डिवाइस Q Collar है, जो प्लेयर्स को ब्रेन इंजरी से बचाता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
क्रिकेट मैच में कई बार प्लेयर्स को नए गैजेट्स के साथ देखा जाता है. पिछले साल वर्ल्ड कप में कई प्लेयर्स के हाथ में Whoop Band दिखा था. हाल में IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स में टॉम कोहलर-कैडमोर को एक खास डिवाइस पहने हुए देखा गया है. टॉम कोहलर ने अपने गले में इस डिवाइस को पहन रखा है.
हम बात कर रहे हैं Q Collar की. ये गैजेट प्लेयर्स को ब्रेन इंजरी के रिस्क से बचाता है. ये कोई पहला मौका नहीं है, जब कैडमोर ने Q Collar को पहना है. उन्होंने इसे 17 अगस्त 2023 में पहना था. उस वक्त भी इस डिवाइस ने लोगों का ध्यान खींचा था. आइए जानते हैं इस डिवाइस की खास बातें.
ये एक प्रोटेक्टिव डिवाइस है, जो ब्रेन इंजरी के रिस्क को कम करता है. चूंकि क्रिकेट या फिर दूसरे स्पोर्ट्स के दौरान सिर में चोट लगने के चांस होते है. Q Collar उस चोट के असर को कम से कम रखता है. इस डिवाइस को Q30 Innovations ने तैयार किया है.
यह भी पढ़ें: iQOO Z9x 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 6000mAh बैटरी, कीमत 12,999 रुपये
ये कॉलर गले की नसों पर हल्का प्रेशर क्रिएट करता है, जिससे स्कल में ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है. इससे दिमाग स्टेबल रहता है और चोट के दौरान इसका मूवमेंट कम से कम होता है. चोट के वक्त ब्रेन के मूवमेंट की वजह से ही ब्रेन इंजरी होती है. ये डिवाइस ब्लड वॉल्यूम को बढ़ाकर ब्रेन इंजरी के चांस को कम कर देता है.
वैसे तो क्रिकेट में हेलमेट काफी बेहतर टूल है. ये प्लेयर्स को इंजरी से बचाता है. इसलिए हमें कम से कम ब्रेन इंजरी के केस देखने को मिलते हैं. हालांकि, ऐसे भी कुछ मौके आए हैं, जब प्लेयर्स को क्रिकेट मैच के दौरान गंभीर चोट आई है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












