
Rajasthan Board Exam 2021 Date: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर संशय, टल सकते हैं एग्जाम
AajTak
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Exam 2021 Date: पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष 6 मई से शुरू होनी थीं. लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के आने के बाद परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं.
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Exam 2021 Date: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं के छात्रों को एग्जाम्स का इंतजार अभी जारी है. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (BSER) ने पिछले महीने कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. छात्रों को अभी तक नई एग्जाम डेट्स की कोई जानकारी नहीं दी गई है. राज्य में अभी की कोरोना संक्रमण बेलगाम है, जिसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम अभी और टल सकते हैं. तय शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस साल 6 मई से शुरू होनी थीं. बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए एग्जाम का पूरा टाइमटेबल भी जारी कर दिया था. मगर कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के आने के बाद परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं. इसके अलावा बोर्ड ने कक्षा 6 से 9 और 11 के छात्रों को बगैर एग्जाम के प्रमोट करने का भी फैसला लिया है. छात्रों को 15 अप्रैल को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया गया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












