
Rajasthan: 2 महिलाओं का 8 साल तक बलात्कार, अश्लील वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
AajTak
राजस्थान के कोटा में दो महिलाओं से बलात्कार और यौन शोषण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इतना ही नहीं आरोपी ने महिलाओं का शोषण करने के बाद उनके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के कोटा में दो महिलाओं से बलात्कार और यौन शोषण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इतना ही नहीं आरोपी ने महिलाओं का शोषण करने के बाद उनके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए. पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार, यह वारदात दो साल पहले झालावाड़ जिले में हुई थी. 19 और 23 वर्षीय पीड़िताओं ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि वसीम नामक आरोपी ने दो साल पहले उनका यौन शोषण किया था. उसने उनके साथ आठ साल तक बार-बार बलात्कार किया. उनके अश्लील वीडियो भी बना लिए. कुछ दिन पहले ही इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी का इस्तेमाल करके अपलोड कर दिया गया था.
डीएसपी राकेश शर्मा ने बताया कि दोनों महिलाओं के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. आरोपी ने पीड़ित महिलाओं को आठ साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया था. पिछले दो सालों से वे संपर्क में नहीं थे. इस वारदात के वक्त एक पीड़ित महिला नाबालिग थी. यही वजह है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाया गया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
अलवर में सामूहिक बलात्कार कर बनाया अश्लील वीडियो
बताते चलें कि इसी महीने मई में अलवर जिले में 24 वर्षीय एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे भी वसूले. उसे इस घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था.
पुलिस के मुताबिक, ये वारदात 21 मई को हुई थी, लेकिन 24 मई को इस मामले में केस दर्ज किया गया. पीड़िता की तहरीर के अनुसार वो खेत से लकड़ी लेने गई हुई थी. उसी वक्त तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद पूरी रात उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसके जरिए वो उससे पैसे भी वसूलने लगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










