
Rajasthan: होटल में किराये पर लिया कमरा, IPL में लगवाते थे सट्टा... 12 मोबाइल और दो लैपटॉप पुलिस ने किए जब्त
AajTak
कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर शहर स्थित एक लग्जरी होटल में आरोपियों ने वीआईपी कमरे किराए पर ले रखे थे. आरोपी होटल के कमरे से ही आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे. टीम ने होटल के कमरे से 12 मोबाइल, दो लैपटॉप सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं.
राजस्थान के सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही आरोपियों के पास से 10 करोड़ 50 लाख रुपए का लेन-देन का हिसाब भी पुलिस ने पकड़ा है.
पुलिस ने न्यू कॉलोनी गुमानपुरा कोटा के रहने वाले आरोपी प्रकाश ठाकुर, त्रिवेणी आवास बजरंग नगर बोरखेडा कोटा के रहने वाले हरीश त्रिकोटिया, बजरंग नगर कोटा के रहने वाले लोकेश कुमार वनवानी और लाडपुरा करबला कोटा के रहने वाले नितीन व्यास को गिरफ्तार किया है. कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर शहर स्थित एक लग्जरी होटल में आरोपियों ने वीआईपी कमरे किराए पर ले रखे थे.
यह भी पढ़ें- MP: खंडवा में पकड़ा गया 8 करोड़ रुपए का सट्टा, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन के मैच में ही ₹9 लाख का हिसाब मिला
आरोपी होटल के कमरे से ही आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे. मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने होटल के कमरे में कार्रवाई कर सटोरियों के पास से 12 मोबाइल, दो लैपटॉप सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं.
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 करोड़ 50 लाख रुपए का लेनदेन का हिसाब भी पकड़ा है. पुलिस पूछताछ में सटोरियों ने बताया कि व्यावर का रहने वाला विक्की और भीलवाड़ा का रहने वाला भरत आईपीएल क्रिकेट सट्टा गिरोह का सरगना है. पुलिस के अनुसार, गिरोह के प्रत्येक सदस्य का अपना-अपना बंटा हुआ था.
नितिन व्यास का काम रजिस्टर में इंट्रीज करना, हरीश का काम लैपटॉप चलाना, लोकेश का काम आउट गोइंग का था. सटोरियों द्वारा फोन लाइन लेकर इंटरनेट के जरिए संपर्क में रहकर विभिन्न मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हासिल किए गए सिम कार्ड, लैपटॉप, स्पीकर, रजिस्टर, पैन आदि का इस्तेमाल कर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाया जाता था.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










