
Rajasthan: हथियारों के दम पर बैंक ऑफ बड़ौदा में लूट, लाखों का कैश लूटकर नकाबपोश बदमाश फरार
AajTak
Rajasthan Bank Robbery: सवाई माधोपुर में नकाबपोश बदमाशों ने दिन में लूट की घटना को अंजाम दिया. हथियारों के दम पर, बदमाश करीब 5 लाख 60 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए.
Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बामनवास उपखंड क्षेत्र के कोयला कस्बे में, बैंक में लूटपाट की बड़ी वारदात हुई है. पांच नकाबपोश बदमाश बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) की ब्रांच में घुसे और घुसते साथ उन्होंने हथियारों के दम पर बैंक में लूटपाट की. बदमाश 5 लाख रुपये से ज्यादा का कैश लूटकर फरार हो गए.
बैंक में दाखिल होने के साथ ही, अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तीन हवाई फायर किए. जिससे बैंक कर्मी बुरी तरह सहम गए. उस वक्त बैंक में दो-तीन ग्राहक ही मौजूद थे. आरोपियों ने बैंक कैशियर को धमका कर, कैश समेटा और फिर दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए. बैंक में लूट होने की सूचना मिलते ही, बामनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. साथ ही बैंक कर्मियों से लूट होने को लेकर अहम जानकारी जुटाई. बैंक में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बैंक कर्मियों की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि बदमाश, लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए. उधर, एसपी के निर्देशों पर समूचे जिले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कराई गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. आरोपियों के फुटेज भी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
(सुनील जोश की रिपोर्ट)

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










