
Rajasthan: शादीशुदा युवती को भगा ले गया प्रेमी, फिर सरेआम दोनों की हुई पिटाई
AajTak
राजस्थान के नागौर में शादीशुदा युवती को भगा ने जाने के बाद प्रेमी की पिटाई की गई. बताया जा रहा है कि दो दिनों तक युवती अपने प्रेमी के साथ एक गांव में रह रही थी. रविवार को उसकी ससुराल पक्ष के कुछ लोग प्रेमी के घर में घुस गए और दोनों को जमकर पीटा. यह विवाद सड़क तक पहुंच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
राजस्थान के नागौर में एक युवक शादीशुदा युवती को भगा ले गया. इसके बाद युवती के ससुराल वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस युवती तक पहुंचती, इससे पहले ही युवती के ससुराल वालों ने उसका पता लगा लिया और प्रेमी व युवती दोनों को बीच सड़क पर जमकर पीटा. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामले का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. प्रेमी और उसकी प्रेमिका दोनों गच्छीपुरा के खेड़ी लीला गांव के रहने वाले हैं. पुलिस का कहना है कि बीते रविवार को ससुराल पक्ष से कुछ लड़के और महिलाएं प्रेमी के घर में घुस गईं थीं और दोनों को पीटा. शिकायत दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच डेगाना सीओ नंदलाल सैनी को सौंपी गई है.
बीच सड़क प्रेमी जोड़े को पीटा
बताया जा रहा है कि दो दिन तक युवती अपने प्रेमी के साथ गांव खेड़ी लीला में रही. रविवार को उसकी ससुराल पक्ष के कुछ लोग प्रेमी के घर में घुस गए और हंगामा कर मारपीट की. यह मामला सड़क तक आ गया. इस घटना के बाद युवती ने अपनी सास, देवर और 10 से 15 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. वहीं युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती के प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










