
Rajasthan: बिहार और अन्य राज्यों से नाबालिग लड़कियों को लाकर कोटा में बेचा, 2 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
आरोपी गरीब परिवारों की लड़कियों को बीस-तीस हजार रुपये में खरीदकर कोटा लाते थे और यहां दो से ढाई लाख रुपए में बेंच देते थे. इस मामले में उद्योग नगर पुलिस ने बाल कल्याण समिति द्वारा दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है.
राजस्थान की कोटा पुलिस ने बिहार और अन्य राज्यों से गरीब तबके की नाबालिक लड़कियों को बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. उद्योग नगर पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी इन गरीब परिवारों की लड़कियों को बीस-तीस हजार रुपये में खरीदकर आते थे. इसके बाद उन्हें कोटा में लाकर दो से ढाई लाख रुपए में बेंच देते थे.
मानव तस्करी के इस गोरखधंधे में लिप्त अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है. इस मामले में उद्योग नगर पुलिस ने बाल कल्याण समिति द्वारा दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में पुलिस लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है.
यह भी पढ़ें- Rajasthan: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हवा में 20 फीट उछलकर गिरा युवक… देखिए रोंगटे खड़े करने वाला CCTV फुटेज
आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में हुआ केस दर्ज
एसपी डॉक्टर अमृता दूहन ने बताया कि 15 मई 2024 को एक ई-मेल बाल कल्याण समिति कोटा द्वारा दाखिल नाबालिक बालिकाओं की काउंसलिंग के बाद शिकायत मिली थी. इस पर उद्योग नगर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366 अ, 370, 342 आईपीसी 81, 84 जेजे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया.
अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











