
Rajasthan: नकाबपोशों ने महिला को रोका और उड़ेल दिया Acid... चीख सुन लोग दौड़े, तब तक भाग गए हमलावर
AajTak
राजस्थान के ब्यावर शहर में एक महिला पर बाइक सवार नकाबपोशों ने एसिड अटैक कर दिया. इसके बाद महिला को झुलसी हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
राजस्थान (Rajasthan) के ब्यावर शहर में मिशन ग्राउंड के पास एक महिला पर तेजाब (Acid) डालने की घटना सामने आई है. महिला को झुलसी अवस्था में राजकीय चिकित्सालय (government hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले की सूचना पर सिटी थाना पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, किशनगंज की रहने वाली 35 वर्षीय महिला गुरुवार की शाम भगत चौराहे से अपने घर की ओर लौट रही थी. इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश युवक वहां आ गए. नकाबपोश युवकों ने मिशन ग्राउंड के पार महिला को रोका और उसके ऊपर तेजाब (Acid) उड़ेल दिया. महिला पर एसिड अटैक करने के बाद नकाबपोश बाइक से तुरंत घटनास्थल से फरार हो गए.
महिला की चीख सुनते ही मदद के लिए दौड़े लोग, पहुंचाया अस्पताल
महिला के चीखते ही आसपास मौजूद लोगों ने देखा और मदद के लिए दौड़े. लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी महिला के परिजनो को दी. इसके बाद महिला को एकेएच अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई.
इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम (Police Team)अस्पताल पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं. इसी के साथ सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर घटना के पीछे क्या वजह रही. (रिपोर्टः यतिन पीपावत)

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











