
Rajasthan: धौलपुर में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें
AajTak
राजस्थान के धौलपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी जंग हुई. जबरदस्त मारपीट में 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. झड़प का वीडियो वायरल हुआ है. इस हंगामे के बाद पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा करता रहा है. और ये विवाद कोर्ट तक पहुंच चुका है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











