
Rajasthan: जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, जीजा की मौत
AajTak
बाड़मेर में दो चचेरे भाइयों के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था. एक पक्ष को अंदेशा था कि जमीन पर स्टे मिल जाएगा. जिससे जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएंगे, इसी लिए वह अपने साथियों के साथ कब्जा करने पहुंच गया और जिससे वहां मारपीट हो गई.
राजस्थान के बाड़मेर जिले के धांधलावास गांव में दो चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में जीजा की मौत हो गई. इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार दो चचेरे भाइयों में जमीन का विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था. अचानक कोर्ट का स्टे आने की आशंका से सोमवार रात करीब 3 बजे महेंद्र सिंह और उनके साथी जमीन पर कब्जा करने के लिए गए थे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच में धारदार हथियारों से खूनी संघर्ष हो गया. बाड़मेर शहर के इंद्रा कॉलोनी निवासी अशोक सिंह (जीजा) गंभीर रूप से घायल हो गया.
इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. वहीं, आठ लोग जख्मी हो गए. जिनका इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह समेत एक महिला को बाड़मेर रेफर किया गया है.
आरजीटी थाना अधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार जमीन पर कब्जे की नीयत से गए लोगों और उसके चचेरे भाईयों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया. जिसमें अशोक सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात से आठ लोग घायल हो गए.
सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं पांच लोगो को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से पुलिस को अब तक कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है. रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











