Rajasthan: खेत की जुताई के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा, युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर
AajTak
राजस्थान के भरतपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर झगड़े में एक शख्स की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई. इस झगडे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. देखें दिन की बड़ी खबरें.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











