
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर पहुंची शिलांग पुलिस को मिले नए सबूत, 'ब्लैक बैग' से खुलेगा कत्ल का राज!
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब पुलिस जांच एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है. शिलांग पुलिस रविवार को इस केस में सह आरोपी सिलोम जेम्स को लेकर इंदौर के एमआर-3 स्थित हरे कृष्णा विहार सोसाइटी के उस फ्लैट में ले गई, जहां सोनम रघुवंशी वारदात के बाद कुछ दिन तक रुकी थी.
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब पुलिस जांच एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है. शिलांग पुलिस रविवार को इस केस में सह आरोपी सिलोम जेम्स को लेकर इंदौर के एमआर-3 स्थित हरे कृष्णा विहार सोसाइटी के उस फ्लैट में ले गई, जहां सोनम रघुवंशी वारदात के बाद कुछ दिन तक रुकी थी. यहीं से उसका काला बैग गायब हो गया था. यही बैग अब हनीमून हत्याकांड का सबसे बड़ा राज बन गया है. सिलोम जेम्स इंदौर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था.
सूत्रों के मुताबिक, सिलोम जेम्स ने सोनम रघुवंशी के कहने पर काला बैग ठिकाने लगाया था. उसी बैग में हत्या से जुड़े कई अहम सबूत नगदी, मोबाइल और अन्य दस्तावेज मौजूद थे. जब शिलांग पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली तो वहां से सिर्फ जले हुए अवशेष ही बरामद हुए. अब इन्हीं अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम ने कब्जे में ले लिया है. जांच एजेंसियों को शक है कि सिलोम जेम्स ने हत्या के सबूत मिटाने की साजिश के तहत उस काले बैग को जलाया था.
आरोपी विशाल चौहान ने किराए पर लिया था फ्लैट
पुलिस जांच में सामने आया है कि हरे कृष्णा विहार का यह फ्लैट मूल रूप से विशाल चौहान नामक शख्स ने 30 मई को किराए पर लिया था. विशाल, इस हत्याकांड का सह-आरोपी है और इंदौर में एक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट फर्म चलाता है. फ्लैट का किराया 17 हजार रुपए प्रति महीने तय हुआ था. इसे सिलोम जेम्स ने उपलब्ध करवाया था. यहीं से हत्या के बाद सोनम रघुवंशी कई दिनों तक छिपकर रही थी. सूत्रों का दावा है कि इसी दौरान उसने वो ब्लैक बैग भी वहीं छिपाया या नष्ट किया.
फ्लैट में छानबीन में मिले काले बैग के जले अवशेष
शिलांग से आई एसआईटी टीम ने जब फ्लैट में छानबीन की तो वह पूरी तरह खाली मिला. लेकिन वहां कुछ जली हुई चीज मिली है, जिसे उसी काले बैग का अवशेष माना जा रहा है. एफएसएल की टीम अब यह जांच कर रही है कि क्या इनमें कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज या अन्य सबूत शामिल थे. पुलिस टीम को यह भी यकीन है कि कत्ल के बाद सोनम और राज कुशवाह ने पूरे हत्याकांड की साजिश को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की इस स्क्रिप्ट को बड़ी चालाकी से रचा.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









