
Rainfall Update: फरवरी में लौटी सर्दियां! बारिश और सर्द हवाओं ने दिल्ली में बढ़ाई ठंड, लुढ़का पारा
AajTak
मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया था. पूर्वानुमान के मुताबिक ये स्थिति आज (20 फरवरी) शाम तक बनी रहेगी. इसके बाद कल यानी 21 फरवरी को भी दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना है.
फरवरी के महीने में तेजी से बढ़ रहे तापमान पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया. राजधानी दिल्ली समेत इसके आसपास के राज्यों में सुबह तड़के बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली और एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास होने लगा. बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना भी हो गया है. इसके साथ ही बारिश ने दिल्ली की हवा को भी साफ कर दिया है.
मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया था. पूर्वानुमान के मुताबिक ये स्थिति आज (20 फरवरी) शाम तक बनी रहेगी. इसके बाद कल यानी 21 फरवरी को भी दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना है. दिल्ली में कल शाम से मौसम बदलने लगा था, ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली, जो 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा था.
अधिकतम तापमान की बात करें तो ये आज भी 28 डिग्री रह सकता है लेकिन कल (20 फरवरी) ये 25 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. हालांकि इसके बाद एक बार फिर पारा बढ़ने लगेगा और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा. हालांकि सुबह के वक्त धुंध या कोहरे की स्थिति रहेगी. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के कुछ इलाकों और हरियाणा व राजस्थान में भी बारिश से मौसम में तब्दीली आई है. इसके अलावा पहाड़ों पर भी बर्फबारी बढ़ गई है.
हवा में भी सुधार
प्रदूषण की बात की जाए तो बारिश के बाद हवा में कुछ सुधार देखा जा रहा है. आज सुबह 7 बजे के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 167 मापा गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है. बता दें कि अगर किसी क्षेत्र का AQI जीरो से 50 के बीच है तो AQI ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 AQI होने पर ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ माना जाता है, अगर किसी जगह का AQI 201 से 300 के बीच हो तो उस क्षेत्र का AQI ‘खराब’ माना जाता है. अगर AQI 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







