
Rainfall Alert: उत्तराखंड से बिहार तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
AajTak
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. उत्तराखंड में हल्की से मध्यम श्रेणी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मॉनसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, नजीबाबाद, गोरखपुर, सुपौल, बालुरघाट और फिर पूर्व की ओर मणिपुर से होकर गुजर रही है. वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं, जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए उत्तराखंड, बिहार, अरूणाचल और सिक्किम में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है.
उत्तराखंड और बिहार में 9 अगस्त को भी हुई बारिश
उत्तराखंड में बुधवार यानी 9 अगस्त को भी भारी बारिश दर्ज की गई. बारिश की ये स्थिति आज (गुरुवार) भी जारी रहेगी. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी बुधवार को भारी बारिश हुई है, जो अगले कुछ दिन इसी तरह से जारी रह सकती है.
Daily Weather Briefing (Hindi) 09.08.2023 YouTube : https://t.co/MUabYaaRHz Facebook : https://t.co/DaWVe9hm5U#imd #weather #heavyrainfall #monsoon #weatherupdate #Uttarakhand #Bihar #Sikkim #ArunachalPradesh @moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/wJnD0JuHV0
नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (गुरुवार) न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज मध्यम बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त तक दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी और बारिश देखने को मिल सकती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











