
Railway News: आना-जाना होगा आसान! इन स्पेशल ट्रेनों में खाली चल रहीं सीटें, रेलवे ने जारी की लिस्ट
AajTak
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे प्रशासन की जानकारी के अनुसार, होली के बाद चल रही कई स्पेशल ट्रेनों में कई बर्थ खाली मिल रही है. आइए जानते हैं स्पेशल ट्रेनों में खाली बर्थ की संख्या.
रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. होली के बाद चल रही कई स्पेशल ट्रेनों में कई बर्थ खाली मिल रही हैं. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली के बाद कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है और इन स्पेशल ट्रेनों में काफी संख्या में बर्थ उपलब्ध है. रेलवे प्रशासन यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनों में खाली सीटों के बारे में जानकारी दे रही है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े. इन ट्रेनों में खाली हैं सीटें 1. गाड़ी संख्या 03255 पटना-आनंद विहार स्पेशल में - • 04 अप्रैल 2024 को 2AC में 21, 3AC में 146, 3E में 273 सीटें उपलब्ध हैं जबकि SL में RAC हैं. • 07 अप्रैल2024 को 2AC में 27, 3AC में 223, 3E में 330 और SL में 388 सीटें उपलब्ध हैं.
2. गाड़ी संख्या 02391 पटना-आनंद विहार स्पेशल में 06 अप्रैल 2024 को 2AC में 44, 3A में 84 और SL में 356 सीटें उपलब्ध हैं.
3. गाड़ी संख्या 02351 पटना-आनंद विहार स्पेशल में- • 05 अप्रैल 2024 को 1AC में 18, 2AC में 32, 3E में 171 सीटें उपलब्ध हैं • 07 अप्रैल 2024 को 1AC में 10, 2AC में 39, 3AC में RAC, 3E में 255 सीटें उपलब्ध हैं • 10 अप्रैल 2024 को 1AC में 18, 2AC में 71, 3AC में 95, 3E में 316 और SL में 24 सीटें उपलब्ध हैं.
4. गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल में 07 अप्रैल 2024 को 2AC में 28, 3A में 125 और SL में 565 सीटें उपलब्ध हैं.
5. गाड़ी संख्या 05531 रक्सौल-आनंद विहार स्पेशल में 07 अप्रैल 2024 को 2AC में 16, 3A में 71 और SL में 343 सीटें उपलब्ध हैं.
6. गाड़ी संख्या 03639 गया-आनंद विहार स्पेशल में 04 अप्रैल 2024 को 1AC में 16, 2AC में 62, 3A में 115, 3E में 151 और SL में 97 सीटें उपलब्ध हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











