
Rahul Tripathi: 'मुझे नहीं लगता उनका डेब्यू होगा..', पहली बार टीम आए प्लेयर के लिए बोले आकाश चोपड़ा
AajTak
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि आयरलैंड दौरे पर अधिकतर उन खिलाड़ियों को चांस मिलेगा, जो साउथ अफ्रीका सीरीज़ में नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में कुछ नए प्लेयर्स को इंतज़ार करना पड़ सकता है.
टीम इंडिया अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेल रही है. इसके बाद हार्दिक पंड्या की अगुवाई में भारत को आयरलैंड का दौरा करना है, जहां पर सिर्फ दो ही टी-20 मैच होने है. इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिसमें राहुल त्रिपाठी का नाम भी शामिल है.
लेकिन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को लगता है कि भले ही राहुल त्रिपाठी का नाम टीम में आ गया हो, लेकिन आयरलैंड दौरे पर भी उनका डेब्यू होना मुश्किल है. आकाश का मानना है कि साउथ अफ्रीका सीरीज़ में जिन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया, वो आयरलैंड सीरीज़ में खेल रहे होंगे.
जब राहुल त्रिपाठी के प्लेइंग-11 में खेलने पर सवाल हुआ, तब आकाश चोपड़ा ने कहा कि ऐसा मुश्किल है, क्योंकि पहले ही टीम में 9 बल्लेबाज हैं. दीपक हुड्डा को साउथ अफ्रीका वाली सीरीज़ में मौका नहीं मिला है, ऐसे में राहुल को चांस मिलना मुश्किल है.
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि संजू सैमसन को मौका मिलना भी मुश्किल ही है, क्योंकि आप पहले उनको ही मौका देना चाहेंगे जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज़ में आपके साथ थे. उनका हक भी बनता है कि वह टीम में खेलें.
आपको बता दें कि 31 साल के राहुल त्रिपाठी लगातार आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं, इस साल भी उनका दमदार रिकॉर्ड रहा. आईपीएल 2022 में राहुल त्रिपाठी ने 14 मैच में 413 रन बनाए. उनका अफ्रीका सीरीज़ के लिए नाम नहीं आया था, तब हर कोई हैरान हुआ था लेकिन आयरलैंड दौरे के लिए उनकी टीम में एंट्री हुई.
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









