
Rahul Gandhi News: 'जो भी हो मेरा रास्ता क्लियर...', देखें सजा पर रोक के बाद क्या बोले राहुल गांधी
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती है. लेकिन मेरा रास्ता साफ है. मुझे क्या करना है और मेरा क्या काम है, उसके बारे में मेरे दिमाग में बिल्कुल स्पष्टता है. देखें ये वीडियो.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











