
Rahul Gandhi in Nepal: 'इसमें गलत क्या'... राहुल गांधी के पब वाले वीडियो पर कांग्रेस ने दी सफाई
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं. राहुल गांधी का नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें वे काठमांडू में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है. उधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी का बचाव किया है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो काठमांडू में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं. जहां बीजेपी इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है. वहीं, कांग्रेस ने सफाई देते हुए राहुल गांधी का बचाव किया है.
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी काठमांडू में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं. यह उनका निजी दौरा है. उन्होंने कहा, शादी और सगाई समारोह में शामिल होना हमारी संस्कृति और सभ्यता का मामला है.
किसी की शादी में शामिल होना अपराध नहीं- सुरजेवाला
उन्होंने कहा, शादी करना, किसी से दोस्ती करना या शादी समारोह में शामिल होना अभी भी इस देश में अपराध नहीं बना है. हो सकता है आज के बाद पीएम मोदी यह तय कर लें कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी पीएम मोदी की तरह पाकिस्तान में एक बिना बुलाए मेहमान की तरह शामिल होने नहीं गए हैं. राहुल गांधी मित्र राष्ट्र नेपाल में दोस्त की एक निजी शादी समारोह में शामिल होने गए हैं. उन्होंने बताया, राहुल गांधी जिस मित्र की शादी में शामिल होने गए हैं, वो पत्रकार हैं.
बीजेपी ने वीडियो जारी कर साधा निशाना केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है.
Regular Parties, Vacations, Holidays, Pleasure Trips, Private Foreign Visits etc are nothing new to the nation now. As a private citizen there's no issue at all but when an MP, a permanent boss of a national political party who keeps preaching others..... https://t.co/r7bgkmHmvT

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







