
Rahul Gandhi की यात्रा 17 फरवरी को पहुंचेगी Varanasi, अपना दल की पल्लवी पटेल होंगी शामिल
AajTak
17 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी पहुंचेगी. यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राहुल गांधी की यात्रा आगे बढ़ेगी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी गोदौलिया पर आम जनता को भी संबोधित करेंगे. यूपी में पल्लवी पटेल भी राहुल की यात्रा में शामिल होंगी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में अपना दल (कमेरावादी) की नेता और विधायक पल्लवी पटेल शामिल होंगी. पल्लवी राहुल गांधी की यात्रा में उस समय शामिल होंगी, जब यात्रा वाराणसी और चंदौली लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी. वह वाराणसी के गोदौलिया से यात्रा में शामिल होंगी.
बता दें कि 17 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी पहुंचेगी. यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राहुल गांधी की यात्रा आगे बढ़ेगी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी गोदौलिया पर आम जनता को भी संबोधित करेंगे.
कल यात्रा में शामिल होंगे सपा चीफ
इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया था. यात्रा 16 फरवरी को यूपी पहुंचेगी और इसका पहला पड़ाव चंदौली के सैयदराजा में नेशनल इंटर कॉलेज होगा.
अखिलेश यादव ने भी न्योता स्वीकारा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शामिल होने का निमंत्रण दिया था. समाजवादी पार्टी ने बताया था कि अखिलेश यादव ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और पुष्टि की है कि वह 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर अमेठी या रायबरेली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








