
Rahul Gandhi: इंदिरा गांधी को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा? देखिए VIDEO
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और BJP संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संविधान में गांधी, अंबेडकर, पटेल, बुद्ध, नारायण गुरु, गुरु नानक, कबीर की विचारधारा है. उन्होंने यह भी कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि देश का पूरा धन दो-तीन लोगों के हाथ में होना चाहिए या हर संस्था में RSS के लोग होने चाहिए. VIDEO

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











