
Rahu Gochar: 2023 में राहु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ
AajTak
Rahu Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण होता है. अगले साल 30 अक्टूबर से राहु मीन राशि में प्रवेश करेंगे. उससे पहले राहु मेष राशि में विराजमान रहेंगे. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, गोचर का असर हर राशि पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है. आइए जानते हैं कि राहु का ये गोचर किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा.
Rahu Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु छाया और मायावी ग्रह कहलाते हैं. ज्योतिष कहता है कि ग्रहों में राहु-केतु का बदलाव बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. राहु और केतु ग्रह हमेशा वक्री चाल चलते हैं और डेढ़ साल में राशि गोचर करते हैं. साल 2023 में राहु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इससे पहले राहु 30 अक्टूबर तक मेष राशि में विराजमान रहेंगे. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, 'राशियों पर हर गोचर का असर नकारात्मक और सकारात्मक रूप से पड़ता है'. आइए जानते हैं कि राहु का ये गोचर अक्टूबर 2023 में किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा.
मेष
राहु मेष राशि से निकलकर अगले साल 30 अक्टूबर से मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा. मेष राशि वालों के लिए हर क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे. दोस्तों से रिश्तें मजबूत होंगे. नौकरी में प्रमोशन होगा. बिजनेस करने वालों को बड़ा फायदा होगा. सेहत अच्छी रहेगी. आर्थिक लाभ होगा. विद्यार्थियों को तरक्की मिलेगी. निवेश के लिए ये समय अच्छा रहेगा. मेष राशि वालों के लिए साल 2023 लाभकारी रहेगा.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में भी तरक्की की संभावना बन रही है. राहु के गोचर से मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा. इस दौरान उनके सामने कई बड़े खर्चे भी आ सकते हैं. कारोबार के लिए समय लाभकारी रहेगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं.
कर्क

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












