
Rafale Fighter Jets on R-Day: राजपथ पर गरजे राफेल फाइटर जेट्स, विनाश फॉर्मेशन में आए नजर
AajTak
भारत के 73वां गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना के 75 विमानों ने फ्लाई पास्ट तकते नजर आए. इस फ्लाई पास्ट में राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमानों ने अपने अदभुत करतब दिखाए. ये राफेल फाइटर जेट्स विनाश फॉर्मेशन में नजर आए. इस दौरान, 17 जगुआर विमानों ने '75' की आकृति बनाई. हेलीकॉप्टर राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत समेत विभिन्न संरचनाओं को प्रदर्शित करते दिखे. उधर, राज्यों की झांकियों में भारत की गौरवपूर्ण विविधता नजर आई. परेड के बाद पीएम मोदी ने परेड में मौजूद लोगों का अभिवादन किया. देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











