
'Racist', 'Free Palestine'... हिंदू-अमेरिकी सांसद के कम्युनिटी सेंटर पर फिलिस्तीन समर्थकों का हमला
AajTak
डेट्राइट में भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार के कम्युनिटी सेंटर को फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया है. थानेदार ने 7 अक्टूबर को हमास के आतंकी हमलों के बाद इजरायल का समर्थन किया था.
अमेरिका में इस वक्त इजरायल विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच हिंदू-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार के कम्युनिटी सेंटर को भी फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया. कम्युनिटी सेंटर की दीवार पर भद्दी टिप्पणियां की गईं और उनकी तस्वीर पर भी क्रॉस का निशान बना दिया गया.
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार अक्सर इजरायल पर हमास के हमले की निंदा करते रहे हैं. यही वजह है कि फिलिस्तीनी समर्थक उनसे नाराज रहते हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका के मिशिगन के डेट्रॉयट में स्थित थानेदार के कम्युनिटी सेंटर पर फिलिस्तीनी समर्थकों ने हमला कर दिया था. दीवार पर प्रदर्शनकारियों ने 'रेसिस्ट', 'सीजफायर' और 'फ्री फिलिस्तीन' जैसे शब्द लिख दिए. उनकी तस्वीर पर भी 'X' का निशान बना दिया गया.
थानेदार के कम्युनिटी सेंटर पर ये हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन पूरे अमेरिका में तेज हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं. इन छात्रों ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में डेरा जमा लिया है.
थानेदार के ऑफिस की ओर से बताया गया है कि कम्युनिटी सेंटर पर हुए इस हमले को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए थानेदार ने कहा कि ये 'अजीब घटना' नहीं थी. ऐसी घटनाएं डर और बंटवारा बढ़ाने के अलावा और कुछ नहीं करतीं.
उन्होंने कहा, इस तरह की हिंसक घटनाओं का मैंने पहले भी सामना किया है. उन्होंने कहा, हमारे समुदाय को साथ लेने के लिए तैयार की गई जगह को बर्बाद कर दिया गया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









