
Queen Elizabeth-II funeral: महारानी एलिजाबेथ-II का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज, दुनियाभर से शामिल होंगे VIP
AajTak
महारानी एलिजाबेथ-II की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ होगी. सुबह 10.44 बजे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक ले जाया जाएगा. जबकि सोमवार शाम को राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ दिवंगत महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा. महारानी के अंतिम संस्कार को लाइव देखने के लिए जगह-जगह कई स्क्रीन लगाए गए हैं. साथ ही ब्रिटेन में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है.
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ होगी. महारानी के अंतिम संस्कार में करीब 500 प्रतिनिधि और वीआईपी दुनियाभर से शामिल होंगे. लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू की जाएंगी. इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके लिए विभिन्न पार्कों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं. महारानी की अंतिम विदाई को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 साल की उम्र में हुआ था.
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10.44 बजे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक ले जाया जाएगा. इसके बाद सुबह 11 बजे वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में होंगी. इसके बाद करीब 11:55 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाएगा.
प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा
इसके बाद एक सार्वजनिक जुलूस निकाल जाएगा, जो कि दोपहर 12.15 बजे शुरू होगा. महारानी का शाही ताबूत लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बे से वेलिंगटन आर्क ले जाया जाएगा. जुलूस ब्रॉड सैंक्चुअरी, पार्लियामेंट स्क्वायर, व्हाइटहॉल, हॉर्स गार्ड्स परेड, हॉर्स गार्ड्स रोड, द मॉल और कॉन्स्टिट्यूशन हिल से होकर गुजरेगा. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को अल्बर्ट मेमोरियल तक ले जाया जाएगा. इसके बाद विंडसर का सफर शुरू होगा. सोमवार शाम को राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ दिवंगत महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा.
सिनेमाघरों में भी होगा सीधा प्रसारण
संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग (DCMS) ने कहा कि लंदन के हाइड पार्क, शेफील्ड के कैथेड्रल स्क्वायर, बर्मिंघम के शताब्दी स्क्वायर, कार्लिस्ले के बिट्स पार्क, एडिनबर्ग के होलीरूड पार्क और उत्तरी आयरलैंड में कोलेराइन टाउन हॉल सहित देश भर में बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे. साथ ही सोमवार को पूरे ब्रिटेन में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. ब्रिटेन में सिनेमाघर भी अंतिम संस्कार दिखाने की तैयारी कर रहे हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









