
QUAD meet: आज पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर साथ होंगे मोदी-बाइडेन
AajTak
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के QUAD ग्रुप की आज बैठक है, जिसमें कोरोना, आर्थिक और सामरिक जैसे विषयों पर मंथन होना है.
कोरोना संकट काल, चीन के साथ जारी विवाद और अन्य मसलों के बीच आज एक अहम बैठक होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय बैठक का हिस्सा बनेंगे, जिसपर पूरी दुनिया की निगाहें हैं. भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के QUAD ग्रुप की आज बैठक है, जिसमें कोरोना, आर्थिक और सामरिक जैसे विषयों पर मंथन होना है. पहली बार एक मंच पर मोदी और बाइडेन... अमेरिका की कमान संभालने के बाद जो बाइडेन पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किसी साझा मंच पर होंगे. हालांकि, दोनों नेता पहले भी फोन पर बात कर चुके हैं जब पीएम मोदी ने जो बाइडेन को राष्ट्रपति बनने की बधाई दी थी. यही कारण है कि ना सिर्फ भारत-अमेरिका बल्कि दुनिया की नज़र इस मीटिंग पर हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











