
Putin-Zelensky Meet: जब पुतिन से पहली बार हुआ सामना तो नर्वस हो गए थे जेलेंस्की! देखें VIDEO
AajTak
रूस यूक्रेन युद्ध का आज 19वां दिन है. माना जा रहा था कि राजधानी कीव पर रूसी शिकंजा ढीला पड़ता जा रहा है. लेकिन आधी रात को हुए सिलसिलेवार धमाकों ने कीव को फिर से दहला दिया है. रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की हर मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं. पहले ही तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, ऐसे में रूस के इस दावे को सकारात्मक रूप में लिया जा रहा है.लेकिन क्या आपको पता है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस राष्ट्रपति पुतिन अब तक एक ही बार मुलाकात हुई है. पहली मुलाकात में जेलेंस्की पुतिन के सामने काफी घबरा गए थे. देखें वीडियो

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











