
Putin on Russia-Ukraine War: क्या बदल रहा है वर्ल्ड ऑर्डर, आखिर क्या है पुतिन का इरादा?
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही. शक्तिशाली रूस ने यूक्रेन के शहरों को तहस नहस कर डाला है. लाखों लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं और बचे लोग बंकरों और सुरक्षित जगहों पर नारकीय जीवन जीने के लिए विवश हैं. बिना रुके लगातार यूक्रेन के बड़े शहरों पर बमबारी और गोलीबारी हो रही है. कीव से खारकीव तक रूसी हमलों से तबाह हो रहे यूक्रेन के शहर. इसी बीच संकटग्रस्त देश की राजधानी कीव से आई तस्वीरें मंजर को बयां करने के लिए काफी हैं. क्या बदल रहा है वर्ल्ड ऑर्डर, आखिर क्या है पुतिन का इरादा? देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











