
Putin Lifestyle: पुतिन के पास बेहिसाब दौलत, व्यतीत करते हैं आलीशान जीवन, देखें
AajTak
Vladimir Putin Lifestyle: रूस के राष्ट्रपति (Russian President) व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर हमला करने के बाद से विवादों में घिरे हुए हैं. इस हमले के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस के ऊपर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं. यूरोपीय संघ (EU), कनाडा (Canada) और अमेरिका (US) आदि अब पुतिन के ऊपर भी कई तरह के प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि एक्सपर्ट लोगों की राय में पुतिन के ऊपर प्रतिबंध लगाने का कोई खास असर नहीं होने वाला है. इसका कारण पुतिन के पास बेहिसाब दौलत होना बताया जा रहा है, जिसके दम पर वह आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं. व्लादिमिर पुतिन की लाइफस्टाइल को जानने के लिए देखिए ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











