
Pushkar Mandir: पूरे भारत में ब्रह्मा जी का है ये इकलौता मंदिर, जानें इसकी कथा
AajTak
Pushkar Mandir: ब्रह्मा जी को सृष्टि के रचयिता के रूप में जाना जाता है. पूरे भारत में ब्रह्मा जी का सिर्फ एक ही मंदिर स्थित है, जो राजस्थान के पुष्कर में है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों ब्रह्मा जी का एक मात्र मंदिर है और क्या है इसके पीछे की कहानी.
Pushkar Mandir: हमारे देश में विष्णु जी और शिव जी के कई सारे मंदिर हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ब्रह्मा जी का पूरे भारत में केवल एक ही मंदिर है. ब्रह्मा जी का यह मंदिर राजस्थान के पुष्कर में स्थित है, जिसको ब्रह्मा मंदिर के नाम से जाना जाता है. ब्रह्मा जी को सृष्टि के रचयिता के रूप में जाना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों पूरे भारत में यह ब्रह्मा जी का एक मात्र मंदिर है और क्या है इसके पीछे की कहानी.
पुष्कर मंदिर की कहानी
पद्म पुराण के मुताबिक, एक बार धरती पर वज्रनाश नामक राक्षस ने उत्पात मचा रखा था. उसके अत्याचार इतने बढ़ गए थे कि ब्रह्मा जी को तंग आकर उसका वध करना पड़ा. जब वो उसका वध कर रहे थे, तब ब्रह्मा जी के हाथों से धरती की तीन जगहों पर कमल का पुष्प गिरा. जहां-जहां तीन कमल गिरे, वहां पर तीन झीलें बन गईं. उनमें से एक स्थान का नाम पुष्कर पड़ा. फिर संसार की भलाई के लिए ब्रह्मा जी ने यहीं पर यज्ञ करने का फैसला किया.
यज्ञ करने के लिए ब्रह्मा जी पुष्कर पहुंच गए. इस यज्ञ में पत्नी का बैठना जरूरी था, लेकिन सावित्री को पहुंचने में देरी हो गई. पूजा का शुभ मुहूर्त बीतता जा रहा था. सभी देवी-देवता एक-एक करके यज्ञ स्थली पर पहुंचते गए. लेकिन सावित्री का कोई अता-पता नहीं था.
कहते हैं कि जब शुभ मुहूर्त निकलने लगा, तब कोई उपाय न देखकर ब्रह्मा ने नंदिनी गाय के मुख से गायत्री को प्रकट किया और उनसे विवाह कर अपना यज्ञ पूरा किया. उधर सावित्री जब यज्ञस्थली पहुंचीं, तो वहां ब्रह्मा के बगल में गायत्री को बैठे देख क्रोधित हो गईं और उन्होंने ब्रह्मा को श्राप दे दिया. सावित्री का गुस्सा इतने में ही शांत नहीं हुआ. उन्होंने विवाह कराने वाले ब्राह्मण को भी श्राप दिया कि चाहे जितना दान मिले, ब्राह्मण कभी संतुष्ट नहीं होंगे. गाय को कलियुग में गंदगी खाने और नारद को आजीवन कुंवारा रहने का श्राप दिया. अग्निदेव भी सावित्री के कोप से बच नहीं पाए. उन्हें भी कलियुग में अपमानित होने का श्राप मिला.
सभी ने माता सावित्री से विनती की कि वो इस श्राप को वापस ले लें. लेकिन उन्होंने नहीं लिया. जब उनका गुस्सा शांत हुआ तो सावित्री ने कहा कि इस धरती पर सिर्फ पुष्कर में आपकी पूजा होगी. अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपका मंदिर बनाएगा तो उस मंदिर का विनाश हो जाएगा. इस कार्य में विष्णु जी ने भी ब्रह्मा जी की मदद की थी. इसी के चलते देवी सरस्वती ने भी विष्णु जी को श्राप दिया कि उन्हें पत्नी से विरह का कष्ट सहन करना पड़ेगा. इसी कारण विष्णु जी ने श्री राम का अवतार लिया और 14 साल के वनवास के दौरान उन्हें पत्नी से अलग रहना पड़ा था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











