
Punjab News: फसलों की खरीद पर करोड़ों का खेल, उत्पादन 180 लाख टन, खरीद 250 टन
ABP News
Punjab: पंजाब में धान की खरीद पर करोड़ों का खेल देखने को मिल रहा है. पंजाब में उत्पादन से ज्यादा धान की खरीद होती है.
Punjab News: नए कृषि कानून के खिलाफ एक तरफ किसानों का आंदोलन जारी है तो दूसरी तरफ खरीफ सीजन में धान की खरीद पर मुनाफे का खेल भी शुरू हो गया है. जानकारी के मुताबिक चालू खरीफ सीजन में केंद्र ने पंजाब में धान खरीद लक्ष्य 170 टन निर्धारित किया है. लेकिन राज्य सरकार इसे बढाकर 190 लाख टन किए जाने की मांग कर रही है.
गौरतलब है कि पंजाब-हरियाणा में उत्पादन की तुलना में अधिक धान की सरकारी खरीद होती है. साल 2021-22 के पहले पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब में 180 लाख टन धान पैदा हुआ है जबकि 250 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है.
More Related News













