
शंकराचार्य विवाद पर यूपी सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की प्रतिक्रिया, 'जब मां गंगा...'
ABP News
UP Politics: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल गुरुवार (19 फरवरी) को गाजीपुर के निरीक्षण भवन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर बीजेपी पर पीडीए के वोट काटने का आरोप लगाया है.
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल गुरुवार (19 फरवरी) को गाजीपुर के निरीक्षण भवन में पहुंचे. यहां पर उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत आगे की ओर चले गए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पूरे प्रदेश में चल रही SIR की प्रक्रिया और फॉर्म-7 के माध्यम से PDA के वोट काटे जाने पर कहा कि जब लोगों का एसआईआर हो चुका है. गलत वोटरों का नाम काटा जा चुका है फिर फॉर्म-7 के माध्यम से नाम कटवाना क्या उचित है.
सपा नेता ने कहा कि इन लोगों को फॉर्म-6 और फॉर्म-8 का प्रयोग करना चाहिए, लेकिन बड़े पैमाने पर प्रदेश ही नहीं, गाजीपुर में भी ऐसे वोटरों का नाम काटा गया. समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्य का जमकर विरोध किया. उन्होंने कहा कि फॉर्म 7 जो पहले से ही प्रिंटेड था उस पर सिर्फ एपिक नंबर लिखकर शिकायत की गई थी. उन्होंने इसको बीजेपी और निर्वाचन आयोग की साजिश बताया.
मोहन भागवत के 'तीन बच्चे पैदा करने चाहिए' वाले बयान पर उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर अपने माता-पिता की 14वीं संतान थे, ऐसे में वह अपने माता-पिता की 14वीं संतान नहीं रहे होते तो इस देश को संविधान कौन देता. उन्होंने कहा कि किसी को भी अधिकार यदि दिया है तो वह भीमराव आंबेडकर हैं. ऐसे में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने के लिए मोहन भागवत का यह बयान है.
इस दौरान मुख्तार अंसारी परिवार में मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी के ऊपर उनके ही भाई के द्वारा विधायक निधि में गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल किया गया है. इस पर जब बात की गई तो उन्होंने जवाब देने के बजाय मौन साधना ही उचित समझा.













