
‘MANAV विजन फॉर AI’ का मतलब क्या है? इंडिया समिट में PM मोदी ने किया खुलासा, कैसे बदल देगा आपकी जिंदगी
ABP News
AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में PM मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्धाटन किया. उन्होंने MANAV के बारे में भी बताया. लेकिन यह है क्या, जो AI में क्रांति साबित होगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ‘MANAV विजन फॉर AI’ का जिक्र किया है, जो भारत की AI नीति का एक नया और महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह कोई अलग कानून या स्कीम नहीं है, बल्कि भारत के AI विकास का एक मूलभूत दृष्टिकोण है, जिसे सरकार ‘मानव-केंद्रित AI’ या ‘MANAV-centric AI’ कह रही है.
MANAV का मतलब क्या हैं?
MANAV एक संक्षिप्त रूप है, जो हिंदी शब्द ‘मानव’ से लिया गया है. इसका मतलब है कि AI का विकास और इस्तेमाल पूरी तरह से मानव यानी इंसान के हित, सुरक्षा और सम्मान को केंद्र में रखकर होना चाहिए. सरकार इसे ‘सॉवरेन AI’ (स्वतंत्र AI) का हिस्सा मानती है, लेकिन MANAV का फोकस और भी गहरा है. यह AI को सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि इंसान की भलाई का माध्यम बनाना चाहता है.
अब MANAV का पूरा ब्रेकडाउन कुछ ऐसा है:













