
यूपी चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी परिवार में बगावती सुर! विधायक भाई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
ABP News
UP News: गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट पर विधायक सुहैब अंसारी के भाई सलमान अंसारी ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पोस्ट से अंसारी परिवार की सियासी कलह खुलकर सामने आ गई है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार में राजनीतिक कलह की बात खुलकर सामने आने लगी है. समाजवादी पार्टी के विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी के बड़े भाई सलमान अंसारी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सियासी तूफान आ गया है. उन्होंने पोस्ट के जरिए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.
सलमान अंसारी, जो सिबगतुल्लाह अंसारी के बड़े बेटे और विधायक सुहैब अंसारी के भाई हैं, ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी शेयर की है, जिससे पारिवारिक कलह की बात की है.
राजनीति के जानकार इस घटनाक्रम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों के तौर पर देख रहे हैं. परिवार के भीतर उठी यह बगावत विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के लिए राजनीतिक मायने रखती है. क्षेत्रीय राजनीति में इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है.













