
UP Budget Session 2026: यूपी विधानसभा में आई हाथापाई की नौबत, योगी के मंत्री ने दी SC-ST एक्ट में FIR कराने की चेतावनी
ABP News
UP Politics: यूपी विधानसभा के बजट सत्र में उस वक्त हाथापाई की नौबत आ गई जब योगी सरकार के मंत्री ने अपनी बात रखी. इस दौरान सपा, बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच जमकर बहस हुई.
बजट पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार शाम उस वक्त माहौल गरमा गया जब मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद और समाजवादी पार्टी के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. विरोध जताते हुए सपा विधायक वेल में पहुंच गए और जोरदार हंगामा करने लगे. इसी बीच सपा विधायकों ने मंत्री के हाथ से कागज छीन लिए, जिससे दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. संसदीय कार्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इसे मंत्री पर हमले की कोशिश बताते हुए पीठ से शिकायत की.
डॉ. संजय निषाद ने अपने वक्तव्य की शुरुआत बजट की सराहना से की, लेकिन इसके बाद उन्होंने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि निषाद समुदाय ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, मुगलों से लड़ाई लड़ी और पिछले 75 वर्षों से कांग्रेस जैसे लोगों से भी संघर्ष कर रहा है. उन्होंने सपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि 30 साल की सत्ता में इन लोगों ने मछुआ समाज के लिए एक रुपया तक नहीं दिया.
उनका दावा था कि केंद्र सरकार ने 67 साल में पूरे देश में 3000 करोड़ रुपये दिए, जबकि उत्तर प्रदेश में पूर्व सरकारों ने एक रुपया भी नहीं दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले एक मंत्री बनाकर बैठा दिया गया था और विभाग में मछुआ पद को उर्दू अनुभाग में भर्ती कर दिया गया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निषाद उर्दू पढ़ता है या मछली उर्दू पढ़ती है, ये मछुआरों के मगरमच्छ हैं.
UP Politics: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पंकज चौधरी ने किए बड़े बदलाव, बनाए तीन नए नियम













