
जयपुर में होगा इंटरनेशनल लेवल का एयर शो, वायुसेना के जांबाज दिखाएंगे दम, 1000 फीट ऊंचाई पर धुएं से बनाएंगे तिरंगा
ABP News
जयपुर में 20 से 22 फरवरी के बीच इंटरनेशनल लेवल का एयर शो आयोजित होगा. जिसमें वायुसेना के जांबाज हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे. हॉक एमके-132 जेट से 1000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा बनाना इस शो का आकर्षण होगा.
जयपुर का आसमान 20 और 22 फरवरी को बेहद खास होने वाला है. शहर के जलमहल के ऊपर भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ और सारंग टीम का शानदार एयर शो होगा. इस टीम में देश के बेहतरीन फाइटर पायलट शामिल होते हैं. खास बात यह है कि इस बार टीम में जयपुर और राजस्थान के 3 पायलट भी अपने करतब दिखाएंगे. हॉक एमके-132 जेट से 1000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा बनाना इस शो का सबसे खास आकर्षण होगा.
एयर शो में क्या होगा खास?
इस बार के एयर शो में ख़ास बात यह है कि सारंग टीम भी हिस्सा लेगी जो कि हेलिकॉप्टर के ज़रिए रोमांचक प्रदर्शन करेगी. सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट एक साथ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे. यह जेट करीब 1000 फीट की ऊंचाई तक उड़कर अलग-अलग आकृतियां बनाएंगे. इस दौरान लाल, सफेद और हरे रंग के धुएं से आसमान में तिरंगा उभरेगा. टीम के पास कुल 2800 से ज्यादा शो का अनुभव है.
इंटरनेशनल एयर शो जैसा रोमांच













